Hookes Law ( हुक का नियम ) :-
इस नियम के अनुसार प्रतिबल और विकृति एक- दूसरे के समानुपाती होता है।
'' with in elastic limit Stress ∝ Strain "
【 Stress / Strain = Constant 】
इस constant को Elastic Constant ( प्रत्यास्थता गुणांक ) कहते है।
हुक के नियम का पूर्वानुमान -
पदार्थ Elastic होना चाहिए | अर्थात लोड हटाने पर पूर्व अवस्था मे वापस आ जाना चाहिए |
पदार्थ Isotropic होना चाहिए | अर्थात पदार्थ का गुण सभी दिशाओ मे समान होना चाहिए |
पदार्थ समांगी (Homogeneous) होना चाहिए | अर्थात प्रत्येक स्थान पर Material एक समान होना चाहिए |
Types of elastic constant :-
प्रत्यास्थता गुणांक तीन प्रकार के होता है:-
1.यंग प्रत्यास्थता गुणांक ( Young's Modules )
2.आयतन प्रत्यास्थता गुणांक ( Bulk Modules )
3. कर्तन प्रत्यास्थता गुणांक ( Shear Modules )
1.यंग प्रत्यास्थता गुणांक :-
Longitudinal stress और Longitudinal strain के अनुपात को Young`s Modulas कहते है। इसे E से प्रदर्शित करते है।
【 Young's Modules ( E ) = Longitudinal Stress / Longitudinal Strain 】
Steel का Young's Modules 2×10^5 N/mm^2 होता है।
2.आयतन प्रत्यास्थता गुणांक :-
Volumetric stress और Volumetric strain के अनुपात को Bulk Modules कहते है | इसे (K) से प्रदर्शित करते है|
【 Bulk Modules ( K ) = Volumetric Strass / Volumetric Strain 】
3. कर्तन प्रत्यास्थता गुणांक :-
Shear stress और Shear strain के अनुपात को Shear Modulas या Modulas of Rigidity कहते है |इसे (C, G) से प्रदर्शित करते है |
【 Modules of Rigidity ( G ) = Shear Stress / Shear Strain 】
Comments