Skip to main content

Pure Bending या Simple Bending (शुध्द नमन), Nutral Axis (उदासीन अक्ष ) , Assumptions In Theory Of Simple Bending (शुध्द नमन के सिद्धांत के पूर्वानुमान) , Moment Of Resistance (प्रतिरोधी घूर्णन) , Bending Stresses In Beams

Pure Bending या Simple Bending (शुध्द नमन)

Nutral Axis (उदासीन अक्ष ) 

Assumptions In Theory Of Simple Bending (शुध्द नमन के सिद्धांत के पूर्वानुमान)

Moment Of Resistance (प्रतिरोधी घूर्णन) 

 Bending Stresses In Beams 

                  धरनो मे नमन प्रतिबल


Pure Bending या Simple Bending (शुध्द नमन) :-

जब धरन पर लोड लगाने पर Shear Force का मान शून्य हो अर्थात धरन पर सिर्फ Bending Moment ही लगता हो तो इस स्थिति मे Beam के झुकाव को Pure Bending कहते है |


NOTE:- यदि धरन पर Bending Moment के साथ-साथ Shear Force भी लगता हो तो उसे Impure Bending या Non Uniform Bending कहते है |


Nutral Axis (उदासीन अक्ष ) :-

जब बीम पर Pure Bending लगाया जाता है तो उसका कुछ हिस्सा Comperession मे तथा कुछ हिस्सा Tension मे होता है | Beam के Extream Fiber पर Tension और Compression का मान सबसे ज्यादा होता है | Beam के मध्य मे एक ऐसा Layer होता है जो न तो Tension और न ही Compression मे होता है इसे Nutral Layer कहते है | Nutral Layer Beam के Cross Section को जहाँ काटता है उसे Nutral Axis कहते है |


Assumptions In Theory Of Simple Bending (शुध्द नमन के सिद्धांत के पूर्वानुमान) :-

1.Beam का कोई भी Section Bending के पूर्व और Bending के पश्चात समतल होना चाहिए |

2.Beam का पदार्थ Isotropic होना चाहिए |

3.Beam का पदार्थ Homogeneous होना चाहिए |

4.Beam का पदार्थ Elastic होना चाहिए अर्थात Stress प्रत्यास्थता की सीमा के अंतर्गत होना चाहिए | ( Hokes Law should be valid) 

5. Beam का Cross Section एक समान (Prismatic) होना चाहिए |

6. Beam के पदार्थ का यंग्स माण्डुलस Tension व Compression दोनो मे समान होना चाहिए |


Moment Of Resistance (प्रतिरोधी घूर्णन) :-

जब बीम पर लोड लगाया जाता है तो Neutal Axis के ऊपर Compression Stress तथा नीचे Tensile Stress उत्पन्न होता है | इस Stress के N. A के ऊपर Compressive Force तथा नीचे Tensile Force लगता है | ये दोनो Force सदैव Equal और Opposit होते है | इनके बल युग्म के आघूर्ण को Moment Of Resistance कहते है |



Comments

Popular posts from this blog

Types of load , Point Load , UDL , UVL , SFD , BMD , Point of Contraflexure

Types Of Loading:- 1.Point Load ( बिन्दु भार ):- वह लोड जो किसी Structure के एक बिन्दु पर लगता हो उसे Point Load कहते है | 2.Uniformaly Distributed Load:- वह लोड जो Structure के पूरे लंबाई या आंशिक लंबाई पर समान रूप से विपरीत हो उसे UDL कहते है | 3.Uniformly Varying Load:- वह लोड जिसका मान एक समान रूप से जीरो से Maximum तक परिवर्तित होता हो उसे UVL कहते है। 4.Curved Load:- वह लोड जिसका मान असमान रूप से बदलता हो उसे Curved Load कहते है | 5.Moving Load:- वह लोड जिसकी स्थिति समय के साथ बदलती रहती हो उसे Moving लोड कहते है | Shear Force ( कर्तन बल ):- जब Beam पर Transverse Load लगाते है तो Beam के प्रत्येक Section पर एक Internal Reaction होता है जिसकी प्रवृत्ति Beam को काटने की होती है उसे ही Shear Force कहते है | Bending Moment ( नमन आघूर्ण ):- जब किसी Beam पर लोड लगाया जाता है तो उसके प्रत्येक Section पर ऐसा Internal Reaction उत्पन्न होता है जिसकी प्रवृत्ति हर जगह Beam ...

विकृति और उसके प्रकार

What is Strain ? Types of Strain  Longitudinal Strain किसे कहते है ?  Volumetric Strain किसे कहते है ? Shear Strain किसे कहते है ? Strain( विकृति):-   किसी वस्तु पर विरूपक बल लगाने पर उसमे होने वाले भिन्नात्मक परिवर्तन को विकृति कहते है | Strain( विकृति) = Change in Dimension / Actual Dimension Types of Strain (विकृति के प्रकार):- 1. अनुदैर्ध्य विकृति ( Longitudinal Strain ) 2.आयतन विकृति ( Volumetric Strain ) 3.कर्तन विकृति (Shear Strain ) 1.अनुदैर्ध्य विकृति :- जब किसी वस्तु पर बाह्य बल अर्थात विरुपक बल आरोपित किया जाता है तो वस्तु के लंबाई मे परिवर्तन और वास्तविक लंबाई के अनुपात को अनुदैर्ध्य विकृति कहते है | Longitudinal Strain = Change in Length (∆L)/ Actual Length (L) 2.आयतन विकृति:- जब किसी वस्तु पर बाह्य बल अर्थात विरुपक बल आरोपित किया जाता है तो वस्तु के आयतन मे परिवर्तन और प्रारंभिक आयतन के अनुपात को आयतन विकृति कहते है | Volumetric Strain = Change in Volume (∆V)/ Actual Volume (V) 3.कर्तन विकृति :- जब किसी वस्तु के सतह ...